पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह का बड़ा बयान, पार्टी की हार के लिए सिंहदेव को ठहराया जिम्मेदार

Brihaspati Singh on Singhdeo: सरगुजा जिले के रामानुजगंज से पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने छत्तीसगढ़ में पार्टी की करारी हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश में पार्टी की हार के लिए पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया है। बृहस्पति ने PCC प्रभारी कुमारी सैलजा को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि PCC प्रभारी कुमारी सैलजा को जल्द हटाया जाए, कुमारी सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि कुमारी सैलजा TS सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कर रही थी। TS सिंहदेव गाड़ी चला रहे थे और कुमारी सैलजा हीरोइन की तरह फोटो खींचा रही थी। 

यह भी पढ़ें:- सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित, कैश फॉर क्वेरी केस में लिया गया फैसला

बृहस्पति सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। सिंहदेव CM होते तो कांग्रेस की 14 सीट भी नहीं आती। BJP को लाने का श्रेय TS सिंहदेव को जाता है। BJP TS सिंहदेव को राज्यपाल बनाए। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस जिस PM नरेंद्र मोदी को घेर रही थी, डिप्टी CM टीएस सिंहदेव मंच से उनके लिए कह रहे थे कि मोदीजी अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता कैसे समर्थन करेंगे। (Brihaspati Singh on Singhdeo)

सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गई कांग्रेस

बृहस्पति ने कहा कि पूरी पार्टी कहती रही कि हमने 36 वादे पूरे किए और डिप्टी CM बार-बार दोहराते रहे कि 12 वादे पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिंहदेव CM बनाते तो कांग्रेस की वही हालत होती जो पांच साल पहले रमन सरकार की वजह से भाजपा की हुई थी। हम भी 15 सीट पर सिमट जाते। बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 54 सीट पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को 35 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस के लगभग 9 मंत्रियों को करारी हार मिली है। मंत्रियों में सिर्फ भूपेश बघेल, उमेश पटेल, कवासी लखमा और अनिला भेड़िया जीत पाई हैं। (Brihaspati Singh on Singhdeo)

 

Related Articles

Back to top button