Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Balodabazar News: रिश्तों में खूनी खेल, खाना न देने के विवाद में देवर ने भाभी की कर दी हत्या

Balodabazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सरसींवा थाने में एक देवर ने मामूली बात पर अपनी भाभी की पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

जिला बलौदाबाजार (Balodabazar News) के सरसीवां में घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है. पुलिस ने बताया कि अचानक केवराबाई की जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी. वो कहने लगी कि देवर खुशराम मार रहा है. इस बीच बचाओ- बचाओ की आवाज सुनकर केवराबाई के ससुर खिखराम टांडेल नीचे आकर देखे तो घर के आंगन में केवराबाई खून से लथपथ पड़ी थी.

उसके सिर, चेहरा, मुंह, खून से लथपथ था. इस बीच केवराबाई ने बड़ी मुश्किल से बताया कि मोबाइल से बात कर रही थी. देवर ने खाना मांगा. नहीं देने पर गुस्से में लकड़ी से पीटने लगा. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर फरार हो गया. इधर घायल को उसके ससुर और आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां केवराबाई की मौत हो गई.

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी. कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- सेल्फी लेने पड़ा महंगा: बालोद में झरने में गिरने से दो युवक घायल

Back to top button
error: Content is protected !!