NEET छात्रा से दरिंदगी, खुद को फॉरेस्ट कर्मी बताकर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

चित्रकूट: धर्मनगरी चित्रकूट के देवांगना घाटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजस्थान के कोटा में NEET की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश (सतना) निवासी 20 वर्षीय छात्रा के साथ तीन अज्ञात युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बदमाशों ने छात्रा के 17 वर्षीय दोस्त को बेल्ट से पीटकर हाथ-पैर बांधे और झाड़ियों में फेंक दिया।
रील बनाने के दौरान घेरा
पीड़ित छात्रा छुट्टियों में सतना आई हुई थी। बुधवार दोपहर वह अपने सोशल मीडिया फ्रेंड (17) के बुलावे पर चित्रकूट घूमने पहुँची थी। दोनों देवांगना घाटी की पहाड़ी पर मोबाइल से रील बना रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहाँ पहुँचे और खुद को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का बताकर डराने-धमकाने लगे।
दोस्त को बंधक बना झाड़ियों में फेंका
किशोरी के दोस्त ने विरोध किया तो बदमाशों ने बेल्ट से उसकी बर्बरता से पिटाई की। इसके बाद गमछे से उसके हाथ-पैर बांधकर सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया और छात्रा को जबरन घसीटकर एकांत में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
CCTV में दिखे संदिग्ध, 1 हिरासत में
किसी तरह खुद को मुक्त कर नाबालिग ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इलाके के CCTV फुटेज में एक ही बाइक पर तीन संदिग्ध भागते नज़र आए हैं।
यह भी पढ़े :- अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय



