शीतकालीन सत्र में लागू होगा UCC: मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में आने वाले शीतकालीन सत्र में UCC को पारित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी। समिति की रिपोर्ट और सिफारिशों के आधार पर सरकार आगे का निर्णय लेगी। (Uniform Civil Code – UCC)
कांग्रेस प्रदर्शन पर साधा निशाना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री साय ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।
सीएम साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता हिंसक गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “जिस तरह कभी कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं देखने को मिलती थीं, उसी तरह अब कांग्रेस के लोग भी पत्थरबाजी पर उतर आए हैं।” उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि राज्य की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कर्नाटक दौरे के लिए रवाना
अपने दौरे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वह कर्नाटक स्थित सत्य साईं ग्राम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। इस प्रवास के दौरान वे कई प्रबुद्धजनों और गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। (Uniform Civil Code – UCC)
यह भी पढ़े :- NEET छात्रा से दरिंदगी, खुद को फॉरेस्ट कर्मी बताकर 3 युवकों ने किया गैंगरेप



