Google Analytics —— Meta Pixel

गुजरात में निर्भया जैसी दरिंदगी, 6 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, गुप्तांग में डाला रॉड

Brutality in Gujarat: गुजरात के राजकोट जिले के अटकोट थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ निर्भया कांड जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। खेत में खेल रही बच्ची को एक शख्स उठाकर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसने बच्ची के गुप्तांग में रॉड डाल दिया। बच्ची को गंभीर हालत में राजकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:- 22 साल की शादी का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

दाहोद जिले का मजदूर परिवार 4 दिसंबर को अटकोट के एक गांव के पास खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उनकी छोटी बेटी पास में ही खेल रही थी। परिजन काम में व्यस्त थे। इसी बीच आरोपी ने बच्ची को उठाकर खेत के पीछे की झाड़ियों की ओर ले गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब बच्ची दर्द से चीखने लगी और छूटने का प्रयास करने लगी आरोपी ने उसे चुप कराने के लिए रॉड बच्ची के गुप्तांग में डाल दिया। इससे बच्ची बुरी तरह घायल हो गई और खून से लथपथ हो गई।

खून से सनी बच्ची को छोड़कर भागा आरोपी

दरिंदगी को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची वहीं अचेत अवस्था में पड़ी रही। कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। थोड़ी दूरी पर झाड़ियों के पास बच्ची खून से लथपथ पड़ी मिली। उसके कपड़े फटे हुए थे और गंभीर चोटें थी। परिजनों ने उसे तुरंत राजकोट के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की स्थिति अभी भी गंभीर है, लेकिन इलाज जारी है। (Brutality in Gujarat)

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

मामले की गंभीरता देखते हुए राजकोट ग्रामीण एसपी विजयसिंह गुर्जर ने POCSO एक्ट और IPC की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की। 10 विशेष टीमें बनाई। इलाके में 100 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस ने 10 संदिग्धों को एक बाल विशेषज्ञ की मौजूदगी में बच्ची के सामने पेश किया। बच्ची ने उनमें से एक शख्स की ओर इशारा करते हुए पहचान की, जो 30 साल का रामसिंह तेरसिंह था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

MP के आरोपी ने की दरिंदगी

आरोपी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले का रहने वाला है, जो अटकोट में राजमिस्त्री का काम करता था। आरोपी के एक बेटी और दो बेटे हैं। घटना के बाद वह खेतों की तरफ भागा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे खेत से दबोच लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। लोग कड़ी कार्रवाई और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग कर रहे हैं।

निर्भया कांड की यादें ताजा

यह घटना 2012 के निर्भया गैंगरेप की याद दिलाती है, जहां लोहे की रॉड से हमला किया गया था। निर्भया की बाद में मौत हो गई थी और 4 दोषियों को 2020 में फांसी दी गई थी। यह स्वतंत्र भारत में पहली बार एक मामले में चार लोगों को एक साथ फांसी दी गई। एक नाबालिग को तीन साल की सजा मिली और 2015 में रिहा कर दिया गया। बता दें कि 6 आरोपियों ने मिलकर 16 दिसंबर 2012 को पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही 23 साल की युवती के साथ गैंगरेप किया था। इसके बाद उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी, जिससे उसके आंतरिक अंग बाहर आ गए थे, जिसकी 29 दिसंबर 2012 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एक आरोपी ने जेल में खुदकुशी कर ली थी।

Back to top button
error: Content is protected !!