Google Analytics —— Meta Pixel

22 साल की शादी का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

Wife Burned Husband Alive: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें उसका पति 70% तक जल गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किए गए शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना 8 दिसंबर की देर रात की है। जानकारी के मुताबिक डीडी नगर के रहने वाले अरुण पटवा (45) भतीजी की शादी में शामिल होकर घर लौटे थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन

परिजनों का कहना है कि अरुण सोने चले गए थे, तभी पत्नी ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर वहां से भाग गई। अरुण ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसे अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी 22 साल पहले हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं है। (Wife Burned Husband Alive)

शादी के बाद से लगातार हो रहा था विवाद: परिजन

रिश्तों में मनमुटाव लंबे समय से बना हुआ था। कई बार विवाद की शिकायतें थाने तक पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि महिला पहले भी आत्महत्या का दबाव बनाकर परिवार को परेशान करती रही है। डीडी नगर पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बयान लिए जा रहे हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद कई तथ्य और स्पष्ट होंगे। (Wife Burned Husband Alive)

Back to top button
error: Content is protected !!