Google Analytics —— Meta Pixel

Tourist Bus Fire Accident : धार्मिक स्थलों का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में लगी आग, 8 की मौत, 24 गंभीर घायल

Tourist Bus Fire Accident: हरियाणा के नूंह जिले में आज सुबह एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। हादसे में 8 टूरिस्टों के जिंदा जलने की खबर है। वहीं 24 टूरिस्ट बुरी तरह झुलसे हैं और गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। वहीं पैसेंजरों में चीख पुकार मची रही। राहगीरों और आस-पास के लोगों ने किसी तरह टूरिस्टों को बस से निकाला।

यह भी पढ़ें:- कड़ी मेहनत और अनुशासन से प्रयास विद्यालय के छात्रों को मिली शानदार सफलता, पढ़ें पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस में करीबर 60 लोग सवार थे, जो पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा देररात करीब डेढ़ बजे हुआ। टूरिस्ट बनारस और वृंदावन के दर्शन करके लौट रहे थे। घायल श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने यह जानकारी दी। घायल टूरिस्टों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। (Tourist Bus Fire Accident)

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों साबिर, नसीम और उनके दोस्तों ने बताया कि बस पीछे से धू-धू कर जल रही थी और सवारियों में चीख पुकार मची थी। उन्होंने बाइक पर बस का पीछा करके ड्राइवर को बताया और बस रुकवाई। जब तक सवारियां उतरतीं, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था। (Tourist Bus Fire Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!