छत्तीसगढ़ में बस पलटी: 50 से अधिक यात्री थे सवार, कई घायल; राहत-बचाव जारी
CG Bus Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोरबा से सरायपाली जा रही यात्रियों से भरी बस बीरा थाना क्षेत्र के ग्राम कन्नौद के पास अनियंत्रित होकर पलट (CG Bus Accident) गई। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या ओवरटेक को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (CG Bus Accident)



