Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए संकेत

Cabinet Expansion Soon: छत्तीसगढ़ में जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके संकेत दिए हैं। CM साय ने मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर कहा कि सब जल्द होगा। मंत्रिमंडल विस्तार भी होगा और निगम मंडलों में नियुक्ति भी होगी। बता दें कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्ति की चर्चा तेज हो गई है। 

यह भी पढ़ें:- सुनीता विलियम्स की वापसी पर PM मोदी ने जताई खुशी, कहा- उनका दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा

साय सरकार में अभी दो मंत्रियों के पद खाली है। नगरीय निकाय चुनावों के चलते मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं। मंत्रिपद की रेस में अजय चन्द्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, गजेंद्र यादव, पुरंदर मिश्रा, पुन्नूलाल मोहले और धरमलाल कौशिक का नाम प्रमुखता से हैं। वहीं इसे लेकर कांग्रेस ने साय सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी की वजह से निगम मंडलों में नियुक्ति और मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है। हालात ये है कि जिस दिन मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्तियां होगी, उस दिन से सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। (Cabinet Expansion Soon)

CM साय ने दिल्ली दौरे के बारे में दी जानकारी

मुख्यमंत्री साय ने अपने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें नगर निगम और पंचायती राज चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बारे में बताया। उन्होंने इसे सुशासन, विकास और विश्वास की जीत बताया। वे 30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे। मैंने उन्हें नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार और सुरक्षाबलों की लड़ाई समेत राज्य में शांति और व्यवस्था स्थापित करने में हमारी सफलता के बारे में भी बताया। मैंने शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की और उनके साथ बाहरी शहरी क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। राज्य में 3 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है और हमने राज्य में अगले 5-7 सालों में ऊर्जा के हर क्षेत्र में उत्पादन पर चर्चा की। (Cabinet Expansion Soon)

Back to top button
error: Content is protected !!