सुनीता विलियम्स की वापसी पर PM मोदी ने जताई खुशी, कहा- उनका दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा

PM Modi on Williams: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि Crew9 आपका स्वागत है। धरती ने आपको याद किया। यह उनके धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और Crew9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का वास्तव में क्या मतलब है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अडिग दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना।
यह भी पढ़ें:- Farmers Protest : पुलिस हिरासत में किसान नेता डल्लेवाल, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने की तैयारी तेज
उन्होंने कहा कि सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि नभ के पार रही नारी, धैर्य को बना अपना हथियार, साहस-संकल्प-स्वाभिमान से, लिख दिया नव इतिहास। धैर्य, साहस और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल भारतीय मूल की साहसी नारी सुनीता विलियम्स जी को अंतरिक्ष में 9 महीने के कठिन सफर के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई। (PM Modi on Williams)
आपका धैर्य और साहस नारी शक्ति का प्रतीक: CM साय
CM साय ने कहा कि उनका यह ऐतिहासिक मिशन विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की पहचान है। आप पर हम सभी को गर्व है। आपका धैर्य और साहस नारी शक्ति का प्रतीक है, जो विश्वभर के लोगों को अपने सपनों को ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देता है। जय नारी शक्ति!, जय विज्ञान!, जय अनुसंधान। वहीं अयोध्या के संतों ने सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन यज्ञ किया। विलियम्स की धरती पर वापसी पर राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है। एक बेटी घर वापस आ गई है। (PM Modi on Williams)
उनकी वापसी भारत के लिए गर्व: रवि किशन
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि बहुत स्वागत है। भारत की बेटी भारत के लिए गर्व है। उनकी वापसी पर बहुत बधाई। जब उनका पैराशूट उतरा, वह देख कर बहुत आनंद हुआ। पूरे भारत, नासा के लिए गर्व की बात है। अंतरिक्ष की पढ़ाई करने वाले सभी बच्चों का उनसे बहुत कुछ सीखना बनता है। शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मुझे जानकारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को भारत में आमंत्रित किया है। ये भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत बड़ी जीत है। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि मैं उनको अपनी शुभकामनाएं देना चाहूंगी। वे वापस आई हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। वे एक बार भारत आएं, हम उनसे मिलने के इच्छुक हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। (PM Modi on Williams)
उनका समर्पण लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत: साव
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूरी दुनिया ने सुनीता विलियम्स बहन को टेलीविजन के माध्यम से अपनी आंखों से देखा है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम उन्होंने किया है। उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से उनको बहुत-बहुत बधाई। दुनिया ने देखा है कि भारत की बेटियां किस तरह से हर क्षेत्र में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि सुनीता विलियम्स ने अपने साहस और संकल्प से अंतरिक्ष में नया इतिहास रच दिया। कठिनाइयों से भरे 9 महीने के मिशन के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौटकर उन्होंने अपनी शक्ति साबित की। उनका धैर्य, आत्मविश्वास और समर्पण लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया अध्याय जोड़ती है। हम सभी को आप पर गर्व है। आपका साहस नारी शक्ति का सच्चा प्रतीक है। (PM Modi on Williams)



