Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षा व्यक्तित्व विकास में सहायक: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Cabinet Minister Lakshmi Rajwade: महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के एक निजी स्कूल के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जहां उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है। मंच पर सबके सामने प्रस्तुति देने से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है और रचनात्मकता के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। 

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव समारोह हुए शामिल, 209 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है। शिक्षा से हमें न सिर्फ ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि यह हमें सोंच, समझ और विश्लेषण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है। यह हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। इस अवसर पर स्टूडेंट्स, उनके अभिभावक और स्कूल परिवार के सदस्य उपस्थित थे। (Cabinet Minister Lakshmi Rajwade)

इधर, मुंगेली जिले से विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आए बच्चों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने बच्चों से पूछा कि कौन-कौन राजनीति में आएंगे। मुख्यमंत्री का सवाल सुनकर कई बच्चों ने हाथ उठाकर राजनीति में आने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने और शैक्षणिक भ्रमण के अवसर का लाभ उठाने की सीख दी। मुंगेली जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, परसिया और संस्कार विद्या मंदिर, सकेल के छात्र छत्तीसगढ़ विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। मुख्यमंत्री साय को बच्चों ने बताया कि अपने रायपुर भ्रमण के दौरान वे पुरखौती मुक्तांगन, स्वामी विवेकानंद विमानतल, मंत्रालय महानदी भवन, इंद्रावती भवन और बंजारी मंदिर का भी भ्रमण करेंगे। विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्रों ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। (Cabinet Minister Lakshmi Rajwade)

Back to top button
error: Content is protected !!