बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, 23 दिसंबर को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
Placement Camp in Ambikapur: सरगुजा के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रोजगार उपसंचालक ने बताया कि जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र अंबिकापुर की ओर से 23 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी नियोजक निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेन्स ऑफिस के शाखा प्रमुख खिलावन प्रसाद जांगडे़ उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत सेल्स मैनेजर के 10 पद, टेली कॉलर के 10 पद और हेल्थ एडवाइजरी के 80 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदक की उम्र 20 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:- शिक्षा व्यक्तित्व विकास में सहायक: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
वहीं न्यूनतम योग्यता 10वीं से स्नातक तक होनी चाहिए। संभावित वेतन 5000 हजार से 18000 हजार रुपए और कमीशन निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक युवा अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 23 दिसंबर को गंगापुर स्थित रोजगार केंद्र में आयोजित प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर जॉब लाभ प्राप्त कर सकते हैं। (Placement Camp in Ambikapur)
धमतरी में 26 दिसबंर को वॉक इन इंटरव्यू
धमतरी जिले में समग्र शिक्षा अंतर्गत समावेशी शिक्षा के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कक्षा नवमीं से बारहवीं तक धमतरी और नगरी विकासखंड में रिक्त स्पेशल एजुकेटर के पदों की एक निश्चित मानदेय पर भर्ती किया जाना है। कलेक्टर और मिशन संचालक नम्रता गांधी के निर्देश पर स्वीकृत पद के लिए 26 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह साक्षात्कार रूद्री रोड स्थित विकासखंड स्त्रोत कार्यालय (BRCC) में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवेदक को एक जनवरी 2025 की स्थिति में न्यूनतम 21 साल, अधिकतम 35 साल और शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर के साथ बीएड विशेष शिक्षा या बीएड सामान्य के साथ दो साल का डिप्लोमा विशेष शिक्षा में होना अनिवार्य है। (Placement Camp in Ambikapur)
बीएड-डीएडवालों को प्राथमिकता
बता दें कि लर्निंग डिसेबिलिटी, सेरेब्रल पाल्सी में बीएड-डीएडवालों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन पत्र में आवेदक का फोटो और संलग्न दस्तावेज स्व प्रमाणित होना आवश्यक है। स्वप्रमाणित न होने और दस्तावेज अपूर्ण होने पर आवेदन अपने आप निरस्त हो जाएगा। आवेदक को आवेदन के साथ 10 रुपए के डाक टिकट के साथ स्वयं का स्थायी पता लिखा हुआ लिफाफा संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट https://dhamtari.gov.in/ पर उपलब्ध है। (Placement Camp in Ambikapur)



