कनाडा के लिए भारत ने फिर शुरू की वीजा सर्विस, पढ़ें पूरी खबर

Canada Visa Service: भारत सरकार ने कनाडा के लोगों के लिए फिर से वीजा सर्विस शुरू करने का फैसला लिया है। इंडियन हाई कमीशन ने कहा कि भारत 26 अक्टूबर से कनाडा में वीजा सर्विस को आंशिक रूप से शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल सिर्फ चार कैटेगरीज- एंट्री, बिजनेस, मेडिकल और कॉन्फ्रेस में वीजा के लिए अप्लाई कर सकेंगे। दरअसल, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच बढ़े तनाव के बाद भारत ने 21 सितंबर को वीजा सर्विस सस्पेंड कर दी थी।
यह भी पढे़ं:- इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या !, चोट को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने
कनाडा के ओटावा में भारतीय उच्चायुक्त ने कहा है कि ये फैसला सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है। कनाडा ने इस सिलसिले में हाल ही में कुछ कदम उठाए हैं। ओटावा में भारतीय उच्चायुक्त, टोरंटो और वैनकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावासों ने सुरक्षा के लिहाज से वीजा सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित कर दी थी। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 21 सितंबर को कहा था कि कनाडा में हमारे डिप्लोमैटिक यूनिट को धमकियां मिल रही हैं। वे अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि वीजा सर्विसेज सस्पेंड की गई हैं। उन्होंने कहा था कि कनाडा आतंकियों को रहने और उनके मंसूबों को अंजाम देने की जगह दे रहा है। (Canada Visa Service)
भारत ने कनाडा में निम्नलिखित श्रेणियों के लिए वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू कीं- प्रवेश वीज़ा, बिजनेस वीज़ा, मेडिकल वीज़ा और कॉन्फ्रेंस वीज़ा: भारतीय उच्चायोग, ओटावा pic.twitter.com/bvn5ySFqGN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2023
#WATCH दिल्ली: बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "यह कनाडा में रहने वाले भारतीयों की मांग थी क्योंकि वे समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह समस्या तब शुरू हुई जब कनाडा के पीएम ने बिना किसी तथ्य या सबूत के संसद के अंदर भारत पर झूठा आरोप लगाया… हालांकि, भारतीयों की मांग पर भारत… https://t.co/ml9y6uoK4R pic.twitter.com/0voULxZC27
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2023
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह कनाडा में रहने वाले भारतीयों की मांग थी क्योंकि वे समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह समस्या तब शुरू हुई जब कनाडा के पीएम ने बिना किसी तथ्य या सबूत के संसद के अंदर भारत पर झूठा आरोप लगाया… हालांकि, भारतीयों की मांग पर भारत सरकार ने वीजा सेवा बहाल कर दी है। अब जो भी लोग किसी आपात स्थिति के लिए आना चाहते हैं, उनके लिए वीजा सेवा फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि 19 सितंबर को कैनेडियन प्राइम मिनिस्टर का रुख कुछ नर्म दिखा। उन्होंने कहा था कि कनाडा की सरकार भारत के साथ तनाव नहीं बढ़ाना चाहती, लेकिन भारत को इन मुद्दों को गंभीरता से लेना होगा। (Canada Visa Service)



