Google Analytics —— Meta Pixel

इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या !, चोट को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

Hardik Pandya Health Update: वर्ल्ड कप 2023 में भारत की अजेय यात्रा जारी है। इस बीच भारत और इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को अहम मैच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक मेडिकल टीम बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी यानी NCA में उनके ठीक होने के लिए कुछ और दिनों तक इंतजार करेगी। ऐसे में पंड्या सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं बल्कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मैच भी मिस कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टखने में चोट लगने के बाद से हार्दिक पंड्या NCA में रिकवर कर रहे हैं, जहां उन्होंने गेंदबाजी करना शुरू नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या में 22 जनवरी को होगा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, PM नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

हार्दिक पंड्या के 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका और 12 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ विश्व कप के आखिरी दो लीग मुकाबलों में टीम से जुड़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि स्टार ऑलराउंडर आखिरी दो मुकाबलों के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हार्दिक बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को पुणे में खेले गए मैच में चोटिल हो गए थे। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पारी का नौवां और अपना पहला ओवर डालने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन दास ने चौका मार दिया, जिसे हार्दिक ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान वो फिसल गए और उनके बाएं पैर में चोट आई। इसके बाद हार्दिक पांड्य मैदान से बाहर चले गए। वहीं किंग कोहली ने ओवर की बाकी बची तीन बॉल्स डाली। चोट के चलते हार्दिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सके थे। (Hardik Pandya Health Update)

हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को खेलने का मौका दिया था। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने शार्दुल ठाकुर को ड्रॉप कर मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया। फिलहाल पंड्या ट्रीटमेंट के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मौजूद हैं। पंड्या किस मैच से वापसी करेंगे ये 26 अक्टूबर यानी आज तय होगा। आज मेडिकल टीम उनका फिटनेस टेस्ट करेगी। हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अब तक खेले गए सभी पांच मुकाबले जीत चुकी है। साथ ही टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के बहुत करीब है। हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 4 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 11 रन भी बनाए हैं। (Hardik Pandya Health Update)

Back to top button
error: Content is protected !!