Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क पार कर रहे लोगों को कार ने रौंदा, 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

Car Crushed People: चीन में कोरोना के हालत बद से बदतर हो गए हैं। इसके साथ ही सड़क हादसे की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी भी हो रही है। इस बीच चीन में रोड क्रॉस कर रहे लोगों को एक कार ने रौंद दिया, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में एक 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं हादसे का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने गंगा विलास क्रूज को दिखाई हरी झंडी, कहा- गंगा सिर्फ जलधारा नहीं… तपस्या की साक्षी

घटना ग्वांगझोउ शहर में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक टक्कर मारने के बाद ड्राइवर को गाड़ी की खिड़की से नोट उड़ाते हुए भी देखा गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक 22 साल के युवक ने अपनी कार से 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 13 लोग घायल हुए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Car Crushed People)

चश्मदीद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक गाड़ी लोगों को कुचलते हुए निकल गई। इसके बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे। मैं करीब 2 घंटे घटनास्थल पर था। लोगों को अस्पताल ले जाने में मदद कर रहा था। वहीं 11 जनवरी को एक शख्स ने गुस्से में आकर एक होटल में अपनी कार घुसा दी थी। इस दौरान होटल का दरवाजा और अंदर रखा काफी सामान टूट गया था। (Car Crushed People)

दिन में आए दिन हो रहे हादसे

ऑफिसर ने कहा कि 28 साल का चेन शंघाई के एक लग्जरी होटल में रुका था। वो अपना लैपटॉप लेकर यहां आया था। लेकिन बाद में उसका लैपटॉप नहीं मिल रहा था। इसकी शिकायत उसने होटल स्टाफ से की। थोड़ी देर बाद वो चिल्लाने लगा और स्टाफ से बहस करने लगा। फिर वो गुस्से में बाहर गया और अपनी स्पोर्ट्स कार लेकर अंदर घुस गया। बता दें कि चीन में सड़क हादसे आम बात हो गई है। आए दिन हादसों की खबर सामने आ रही है। (Car Crushed People)

Back to top button
error: Content is protected !!