PM मोदी ने गंगा विलास क्रूज को दिखाई हरी झंडी, कहा- गंगा सिर्फ जलधारा नहीं… तपस्या की साक्षी

Ganga Vilas Cruise: UP के वाराणसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को दो बड़ी सौगातें दी हैं। PM मोदी ने गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद 5 स्टार टेंट सिटी का उद्घाटन किया। गंगा विलास क्रूज दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा पर रवाना हो गया है। इस दौरान ये 3200 किलोमीटर का सफर करेगा। ये वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और उत्तर प्रदेश समेत बिहार की सामुदायिक जेटी का भी उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में फिर ED की छापेमारी, IAS का नाम भी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में पांडु टर्मिनल में एक जहाज मरम्मत सुविधा और एक एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान एमवी गंगा विलास क्रूज शिप का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जल यात्रा गंगा विलास क्रूज का शुभारंभ हुआ है। इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल विश्व पर्यटन मानचित्र में और प्रमुखता से आने वाले हैं। (Ganga Vilas Cruise)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि काशी में गंगा पार बनी अद्भूत टेंट सिटी से वहां आने वाले और रहने का एक और बड़ा कारण देश-दुनिया के पर्यटकों-श्रद्धालुओं को मिला है। ये गंगा विलास क्रूज उत्तर प्रदेश, बिहार, प.बंगाल, बांग्लादेश और असम की यात्रा के दौरान हर तरह की सुविधा मुहैया कराएगा। ये क्रूज यात्रा एक साथ अनेक नए अनुभव लेकर आने वाली है। (Ganga Vilas Cruise)

PM मोदी ने कहा कि क्रूज टूरिज्म का ये नया दौर इस क्षेत्र में हमारे युवा साथियों को रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर देगा। विदेशी पर्यटकों के लिए तो ये आकर्षण होगा ही, देश के भी जो पर्यटक पहले ऐसे अनुभवों के लिए विदेश जाते थे… वो भी अब पूर्वी-उत्तर पूर्वी भारत का रुख कर पाएंगे। ये क्रूज़ जहां से भी गुजरेगा वहां पर विकास की नई लाइट तैयार करेगा। क्रूज़ टूरिज्म के लिए ऐसी ही व्यवस्थाएं हम देशभर की नदी जलमार्गों में तैयार कर रहे हैं। (Ganga Vilas Cruise)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये गंगा विलास क्रूज 25 अलग-अलग नदियों से होकर गुजरेगा और जो लोग भारत के समृद्ध खान-पान का अनुभव लेना चाहते हैं उनके लिए भी ये बेहतरीन अवसर है। यानी भारत की विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम हमें इस यात्रा में देखने को मिलेगा।

PM ने कहा कि 2014 में सिर्फ 5 राष्ट्रीय जलमार्ग भारत में थे, आज 24 राज्यों में 111 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित करने का काम हो रहा है। इनमें से लगभग दो दर्जन जलमार्गों पर सेवाएं चल रही हैं। गंगा हमारे लिए सिर्फ एक जलधारा नहीं है। यह भारत की तपस्या की साक्षी है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि गंगा किनारे विकास के बजाय वह पिछड़ते चले गए। इसी वजह से गंगा किनारे के लाखों लोगों का पलायन हुआ। इसीलिए हमने नमामि गंगे शुरू की।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आज का दिन दुनिया की रिवर क्रूज के इतिहास में लिखा जाएगा, क्योंकि ये दुनिया का सबसे लंबा सफर होगा। ये UP,बिहार, झारखंड, प.बंगाल, बांग्लादेश से होकर डिब्रूगढ़ तक जाएगा। इस सफर के जरिए सिर्फ पर्यटन का ही रास्ता नहीं बल्कि व्यापार का भी रास्ता खुलेगा। (Ganga Vilas Cruise)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिनों में रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास के पर्यटकों ने वाराणसी और आसपास के स्थानों का दौरा कर संस्कृति का अनुभव किया। प्रधानमंत्री आज राज्य में 5 नए घाटों का उद्घाटन करेंगे। काशी आज एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है।

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि जिस रिवर क्रूज की आज शुरुआत हो रही है ये काशी से असम को भी जोड़ रहा है। इस क्रूज में जो यात्री आएंगे उन्हें मां कामाख्या का दर्शन करने को मिलेगा और काजीरंगा आदि को देखने को मिलेगा। PM मोदी ने आज विश्व के सबसे बड़े रिवर क्रूज की शुरूआत की है। ये रिवर क्रूज वाराणसी से होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक आएगा। इस रिवर क्रूज से उत्तर पूर्व भारत एक बहुत बड़े पर्यटन मान चित्र में शामिल होगा। तमाम विकास कार्यों के लिए मैं PM को धन्यवाद देता हूं। (Ganga Vilas Cruise)

बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि क्रूज राज्य के 6 स्थलों बक्सर, छपरा, पटना, सिमरिया, मुंगेर, सुल्तानगंज और कहलगांव में रुकेगा। क्रूज के बिहार से गुजरने पर पर्यटकों का संस्कृति और इतिहास से परिचय होगा। यात्रा को सुगम और गतिमान बनाने के लिए जिलों में एक-एक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। (Ganga Vilas Cruise)

Related Articles

Back to top button