car trailer fire Chhattisgarh : बलौदाबाजार में कार और ट्रेलर की टक्कर के बाद आग, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा, 5 घायल

car trailer fire Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर संडी और कोदवा गांव के बीच बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक स्वराज माजदा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर के कुछ ही क्षण बाद पीछे से आ रही इको कार ट्रेलर से जा भिड़ी, जिससे कार और ट्रेलर में भीषण आग लग गई।
यह भी पढ़ें :- forest land removal Chhattisgarh : महासमुंद में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, महिलाओं को जबरन बस में बैठाया गया
कार में सवार तीन यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन ड्राइवर सेवक साहू कार में फंसा रह गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। यह हादसा उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। (car trailer fire Chhattisgarh)
इको कार में सवार मोहन भारद्वाज, उनका बेटा मोनू भारद्वाज और तोपचंद भारद्वाज रायपुर से इलाज करवाकर बलौदाबाजार लौट रहे थे। हादसे में वे तीनों घायल हो गए। स्वराज माजदा के चालक सहित कुल 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम पहुंची और यातायात बहाल करने में जुट गई। चश्मदीदों के अनुसार, दमकल की गाड़ी एक घंटे देरी से पहुंची, तब तक कार और ट्रेलर जलकर राख हो चुके थे। (car trailer fire Chhattisgarh)
यह इलाका पहले भी जानलेवा हादसों का गवाह रहा है। कुछ महीने पहले यहां 500 मीटर की दूरी पर टैंकर-ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की जलकर मौत हुई थी। लगातार हो रहे हादसों के चलते यह क्षेत्र ‘खतरनाक जोन’ बनता जा रहा है। (car trailer fire Chhattisgarh)



