forest land removal Chhattisgarh : महासमुंद में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, महिलाओं को जबरन बस में बैठाया गया

forest land removal Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के गांधी ग्राम तमोरा में बुधवार सुबह वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई सुबह 4 बजे शुरू हुई, जिसमें वन भूमि पर कब्जा जमाए 52 परिवारों को हटाया गया। इन परिवारों में अधिकांश आदिवासी समुदाय से हैं, जो वर्ष 2012 से यहां खेती कर रहे थे।
यह भी पढ़ें :- Dhamtari tanker accident : धमतरी में दो टैंकरों की टक्कर, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी, बड़ा हादसा टला
वन परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक 95 और 96 में अतिक्रमण कर बनाए गए खेत और मेड को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच झड़प हुई। खासकर महिलाओं के विरोध के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वन विभाग की महिला कर्मियों ने विरोध कर रही महिलाओं को घसीटकर बसों में बैठाया।
हटाए गए परिवारों को महासमुंद के बजाय गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक स्थित पाटसेंद्री गांव में अस्थायी रूप से रखा गया है। इनमें कुछ परिवारों को गोंड समाज के सामुदायिक भवन में और अन्य को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है। (forest land removal Chhattisgarh)
ग्रामीणों संत कुमार खैरवार, गणेश यादव और रमेश ध्रुव ने बताया कि उन्हें किसी पूर्व सूचना के बिना जबरन उठाकर ले जाया गया। प्रशासन ने इस पूरे अभियान को मीडिया से दूर रखा। अधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ रहे और किसी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया। (forest land removal Chhattisgarh)
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से वे इस भूमि पर निर्भर थे और अचानक कार्रवाई ने उन्हें असहाय बना दिया है। मामले ने सामाजिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर बहस को जन्म दे दिया है। (forest land removal Chhattisgarh)



