Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: EWS बिल्डिंग की छत से गिरे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती गंभीर

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अभिलाषा परिसर स्थित EWS बिल्डिंग में आज बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तीन मंजिला इमारत की छत से गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़े :- लव स्टोरी का खौफनाक अंत: बॉयफ्रेंड को बांधकर जिंदा जलाया, प्रेमिका गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवती का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हादसा, आत्महत्या या अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले छत से तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने दोनों को पहले भी छत पर साथ देखा होने की बात कही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों को सूचना देकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

Back to top button
error: Content is protected !!