Vinesh Phogat Medal Decision: विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं इस पर CAS आज सुनाएगा फैसला
Vinesh Phogat Medal Decision: भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं इस पर आज फैसला आना है।पेरिस ओलंपिक-2024 में विनेश ओवरवेट होने के कारण 50 किलोग्राम भारवर्ग में डिसक्वालिफाई कर दी गईं थीं। इसके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी।
यह भी पढ़े :- Patanjali misleading Ads : बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बंद किया मानहानि का केस
विनेश ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी थीं। उनके फाइनल में जाने से देश का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया था। हालांकि, पूरे देश को उस समय झटका लग गया था जब विनेश का वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा निकला था। विनेश का वजन यूं तो दो किलो ज्यादा था, लेकिन रात भर मेहनत करने के बाद विनेश ने वजन कम किया था। फिर भी वह 100 ग्राम से चूक गई थीं।
विनेश ने इस मामले के खिलाफ सीएएस में अपील की थी जिसे नौ अगस्त को मंजूर कर लिया गया था। इस मामले के लिए ऑस्ट्रेलियाई जज की नियुक्ति की गई थी। विनेश की तरफ से चार वकीलों ने उनका पक्ष रखा इनमें चार्ल्स एमसन, जोएल मोनलुइस,हैबिन एस्टेले किम और एस्टेले इवानोवा शामिल हैं।
फैसले के खिलाफ CAS में अपील दर्ज
हालांकि, इस फैसले के खिलाफ विनेश ने सीएएस में अपील की थी जिसे नौ अगस्त को मंजूर किया गया था। इस मामले की सुनवाई के लिए एक ऑस्ट्रेलियाई जज की नियुक्ति की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुल चार वकील चार्ल्स एमसन, जोएल मोनलुइस,हैबिन एस्टेले किम और एस्टेले इवानोवा ने विनेश का पक्ष रखा। बाद में, भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भी आईओए की तरफ से विनेश की पैरवी की थी। (Vinesh Phogat Medal Decision)
मामले पर सुनवाई हुई पूरी
मामले पर बीते 9-10 अगस्त तक सुनवाई पूरी कर ली गई थी। जिसके बाद CAS ने बयान जारी कर रहा था कि इस मामले पर फैसला पेरिस ओलंपिक खेलों के खत्म होने से पहले आ जाएगा। हालांकि कोर्ट ने बताया कि वह 13 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगा। (Vinesh Phogat Medal Decision)



