Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi News : 15 अगस्त को आतिशी दिल्‍ली में नहीं फहरा पाएंगी तिरंगा, विभाग ने कहा- यह नियमों के खिलाफ है, पढ़े पूरी खबर

Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं, ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के लिए एक अनोखी इच्छा जताई थी। उन्होंने जेल से एक पत्र लिखकर जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट को सूचित किया था कि उनकी अनुपस्थिति में मंत्री आतिशी 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में झंडा फहराएं। आपको बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़े :- Patanjali misleading Ads : बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बंद किया मानहानि का केस

प्रस्ताव खारिज, जेल नियमों का दिया हवाला
केजरीवाल के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने जवाब में कहा कि कानून के अनुसार, इस तरह की अनुमति नहीं दी जा सकती। साथ ही, यह भी कहा गया कि केजरीवाल का जेल से इस तरह का पत्र लिखना जेल नियमों के खिलाफ है। जेल के नियमों के मुताबिक, केवल निजी मामलों में ही बाहर पत्र लिखा जा सकता है। (Delhi News)

मनीष सिसोदिया ने कहा “ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आजादी के इस पावन अवसर पर टुच्‍ची राजनीति की जा रही है। उन्‍होंने कहा मैं अखबारों में पढ़ता रहता हूं कि जब ठग सुकेश पत्र लिखता है तो तिहाड़ के अधिकारी उसे एलजी को सौंप देते हैं और एलजी उस पर कार्रवाई करते हैं, लेकिन जब दिल्ली के मुख्‍यमंत्री है,तो एलजी तिहाड़ के अधिकारियों को उन्हें पत्र भेजने से रोकते हैं। (Delhi News)

Back to top button
error: Content is protected !!