Google Analytics —— Meta Pixel

सावधान! मोमोज की फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर, 60 किलो सड़ा चिकन जब्त, पढ़े पूरी खबर

Dog meat in Momos factory : मोहाली में नगर निगम की मेडिकल टीम ने चिकन की दुकानों पर छापा मारकर करीब 60 किलो बदबूदार फ्रोजन चिकन जब्त किया। टीम ने खाद्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया है। इसके खराब चिकन को नष्ट किया है। इस छापेमारी के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है। दावा किया एक मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री के फ्रिर में कुत्ते का सिर मिला है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Assembly : सुकमा के ग्रामीणों ने किया राजधानी का भ्रमण, विधानसभा की कार्यवाही देखी

मामले में मोहाली के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त अमृत वाडिंग ने कहा कि फैक्ट्री संचालक के खिलाफ सख्त एक्शन के लिए पुलिस को सूचित कर दिया गया है। वितरण के लिए मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने वाली फैक्ट्री की जांच की जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि कुत्ते के मांस का इस्तेमाल (Dog meat in Momos factory ) किया गया है या नहीं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि कुत्ते के सिर जैसे दिखने वाले सड़े हुए मांस को जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को भेजा गया है। साथ ही मोमोज, स्प्रिंग रोल और चटनी के नमूने भी भेजे गए हैं।

60 किलो मिला बदबूदार चिकन

बताया जा रहा है कि इस जानवर के शरीर के बाकी हिस्से का इस्तेमाल हो चुका था. इस कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस तेल में मोमोज फ्राई किया जा रहा था, वो भी ना केवल मिलावटी था, बल्कि कई बार इस्तेमाल भी हो चुका था. स्वास्थ्य विभाग की टीम फैक्ट्रियों का यह दृष्य देखकर हैरान रह गई. इस टीम ने तत्काल वहां मौजूद चीजों का सैंपल लिया और इन फैक्ट्रियों को सीज कर दिया है. इस कार्रवाई में टीम ने करीब 60 किलो बदबूदार चिकन और इससे अधिक मात्रा में सड़ी गली सब्जियां जब्त करने के साथ ही इन दुकानों का चालान किया है।

फैक्ट्री में मिली मांस काटने की मशीन

मोहाली के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ . अमृत वारिंग के मुताबिक अभी तक की कार्रवाई में यह साफ नहीं हो सका है कि जो सड़ा गला मांस रखा हुआ था, उसमें इस्तेमाल हुआ है कि नहीं. फ्रीज में मिले जानवर के सिर और मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैबोरेट्री भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि इन दुकानों से मोमोज और स्प्रिंगरोल के अलावा चटनी के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं. इस टीम के मुताबिक मौके से मांस काटने की मशीन भी बरामद की गई है. अधिकारियों के मुताबिक जिन प्रतिष्ठानों में गड़बड़ी मिली है, उन सभी के संचालक नेपाली मूल के रहने वाले हैं। (Dog meat in Momos factory )

Back to top button
error: Content is protected !!