Google Analytics —— Meta Pixel

CG ACCIDENT : अभनपुर में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से पिता सहित दो बच्चों की मौत

CG ACCIDENT : रायपुर के अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर पिता स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी एक तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में दो मासूम समेत पिता की मौके पर ही मौत हो गई है.

हादसे के हाईवा चालक मौके से हाईवा लेकर (CG ACCIDENT ) फरार हो गया है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं. वहीं आक्रोशित लोगों ने राजिम रायपुर मुख्य मार्ग पर गोबरा नवापारा के बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया है. ये घटना गोबरा नवापारा के तर्री रोड स्थित बगदेहीपारा स्कूल के पास हुई है .

यह भी पढ़े :- CG Bus Fire : चलती बस में अचानक लगी आग, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा के तर्री रोड पर स्थित बगदेही स्कूल के पास आज सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने सामने जा रही एक बाइक को ठोकर मार दी. दुर्घटना में बाइक चालक और उसके दोनों बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी हाईवा चालक ने भाग कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. हादसे में जान गवाने वाले पिता का नाम शिवनाथ यादव उम्र 30, रिया यादव उम्र 7 वर्ष कक्षा 2 में पढ़ती थी और छोटी बेटी हीना यादव उम्र 1 वर्ष है. (CG ACCIDENT )

Back to top button
error: Content is protected !!