Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए BJP में बदलाव का दौर जारी, अल्पसंख्यक मोर्चा की नई लिस्ट जारी

CG BJP New Team: छत्तीसगढ़ में BJP सत्ता वापसी की तैयारी में जुटी हुई है, जिसे लेकर लगातार पार्टी और पदाधिकारियों में बदलाव किए जा रहे हैं। इसी बीच अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ा बदलाव किया गया है। नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, IT सेल, जिला प्रभारी, सह प्रभारी पदों पर नियुक्ति की गई है। अल्पसंख्यक मोर्चा में इन पदों पर नए सिरे से नियुक्ति का इंतजार पिछले कुछ वक्त से था।

यह भी पढ़ें:- देश में 1 अप्रैल से हुए ये 13 बड़े बदलाव, जानिए क्या पड़ेगा आप पर असर

रायपुर के जिला कार्यकारिणी में भी पदाधिकारियों को जिम्मा दिए जाने का इंतजार हो रहा है। हाल ही में युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा में भी नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी। बता दें कि 9 अगस्त 2022 को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ था। विष्णुदेव साय की जगह अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई, और फिर करीब एक महीने में डी पुरंदेश्वरी को हटाकर ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल सबसे पहले 9 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने का केंद्रीय हाईकमान ने आदेश जारी किया था। विष्णुदेव साय पार्टी आदिवासी चेहरा के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे। (CG BJP New Team)

इधर, रायपुर भाजपा में जिला अध्यक्ष जयंती पटेल और कुछ कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के हालात हैं। सोशल मीडिया वाट्सएप ग्रुप में जिला अध्यक्ष पटेल के खिलाफ कई तरह की बातें लिखी जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि पटेल निष्क्रिय हैं। कुछ बड़े नेताओं के कृपापात्र हैं। उन्हें संगठन के कामों का अनुभव नहीं और उनकी वजह से भाजपा कमजोर हो रही है। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि जयंती पटेल के कामों से संगठन खुश नहीं है। उन्हें डांट भी पड़ी। ये भी कहा गया है कि शहर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लग रहे हैं और जयंती पटेल को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। हालांकि जो कुछ भी हो, लेकिन BJP छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है। (CG BJP New Team) 

Back to top button
error: Content is protected !!