Google Analytics —— Meta Pixel

CG BREAKING: 12 जुलाई को होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक

रायपुर: भूपेश कैबिनेट (  Bhupesh Cabinet ) की अहम बैठक 12 जुलाई को होगी। य‍ह बैठक मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की अध्‍यक्षता में उनके निवास कार्यालय में शाम 6.30 बजे होगी। इस बैठक के एजेंडे को सरकार अंतिम रुप दे रही है। माना जा रहा है कि 18 जुलाई से शुरू हो रहे राज्‍य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधन विधेयकों को लेकर इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

बैठक में खरीफ सीजन की खेती को लेकर भी चर्चा प्रस्‍तावित है। इसके लिए कृषि विभाग को पूरी रिपोर्ट के साथ आने के निर्देश दिए हैं। (Bhupesh Cabinet)

Back to top button
error: Content is protected !!