Google Analytics —— Meta Pixel

CG CRIME : प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, अपनी पत्नी बच्चों को छोड़कर लिव इन में रहता था दूसरी जगह

CG CRIME : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हत्या की खबर सामने आई है। जहां शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- निःसंतान महिला ने दूसरे के बच्चा की चोरी, गिरफ्तार

शख्‍स का नाम गंगाधर टंडन उम्र 53 साल है, जिन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बाद भी एक नया रिश्ता कायम किया। अपने साथ काम करने वाली एक विधवा महिला के चक्कर में फंसे और अब उसी महिला की हत्या करने के बाद बाकी बची जिंदगी सलाखों के पीछे काटेंगे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, वही जांच कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट चुकी हैं। (CG CRIME )

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में 40 साल की महिला सीमा धनगुल रहती थी। जिसका बेटा ओडिशा के संबलपुर में है। महिला कृषि उपज मंडी में काम करती थी। इसी कृषि उपज मंडी में गंगाधर टंडन लाइन इंस्‍पेक्‍टर के पद पर तैनात थे। गंगाधर का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। लिहाजा गंगाधर ने विधवा महिला सीमा से नजदीकियां बढ़ाई। नजदीकियां इतनी बढ़ी कि सीमा ने अपनी सारी सीमाएं तोड़ दी।

इधर, गंगाधर भी 53 साल की उम्र में तेज गति से प्रेम की धाराओं में बहने लगे। एक ही जगह काम करने के कारण एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हुआ। इसके बाद तो गंगाधर ने अपनी गंगोत्री सीमा के घर में ही बना डाली। यानी गंगाधर और सीमा पिछले तीन साल से समाज और रिश्तों को दरकिनार कर एक साथ जिंदगी जीने लगे। जिसे आधुनिक भाषा में लिव इन रिलेशनशिप कहा जाता है। (CG CRIME )

यह भी पढ़े :- कलेक्टर ने दत्तक ग्रहण अभिकरण को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

इस हत्‍याकांड पर बालोद टीआई नवीन बोरकर ने कहा, महिला विधवा थी और गंगा दास का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। दोनों के बीच रिश्ता था दोनों लिव इन में रहते थे। दोनों के बीच दो दिन से लड़ाई झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद बीती रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला की हत्या हो गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया है, कार्रवाई जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!