Industrial Policy 2024-30: छत्तीसगढ़ में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण, मुख्यमंत्री साय ने IIM रायपुर में दंतेवाड़ा के युवाओं को किया प्रोत्साहित

Industrial Policy 2024-30: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ उद्योगों के विकास के लिए भी अनुकूल वातावरण है। यहां खनिज, वन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के चलते हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर राज्य व देश के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें :- Rashifal 10 June 2025: आज मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
मुख्यमंत्री साय नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) में दंतेवाड़ा जिले के 50 युवा उद्यमियों से मुलाकात कर रहे थे। ये युवा IIM में उद्यमिता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं के कैरियर और भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएगा। (Industrial Policy 2024-30)
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई युवा अपने स्टार्टअप के माध्यम से आगे बढ़ता है, तो वह दूसरों के लिए भी प्रेरणा और अवसर का स्रोत बनता है। बस्तर जैसे क्षेत्रों के युवाओं का उद्यमिता की ओर रुख करना राज्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण में सीखी बातों को व्यवहार में लाकर अपने उद्योग शुरू करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि शासन हर संभव मदद देगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नई औद्योगिक नीति 2024-30 लागू की गई है, जिसका मूल मंत्र है: “न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन”। इसके तहत ‘सिंगल विंडो 2.0’ प्रणाली लागू की गई है जिससे उद्योग स्थापना की प्रक्रिया आसान हुई है। बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों को विशेष निवेश प्रोत्साहन क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। (CG Industrial Policy 2024-30)
उन्होंने बताया कि बस्तर में उद्योगों की स्थापना पर विशेष अनुदान का भी प्रावधान है। हाल ही में तैयार रोडमैप में कृषि, वनोपज, पर्यटन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। अब बस्तर की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है, जिससे उद्यमी अपने उत्पाद देशभर में भेज सकेंगे।
इस अवसर पर दंतेवाड़ा, बीजापुर और बचेली जैसे क्षेत्रों से आए युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर उत्साह व्यक्त किया। (CG Industrial Policy 2024-30)



