CG Liquor Scam : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले (CG Liquor Scam) में गिरफ्तार चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वे अब 4 अगस्त तक रायपुर सेंट्रल जेल में बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि 18 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने चैतन्य बघेल को उनके भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिनों की रिमांड मंजूर की गई थी।
यह भी पढ़े :- कांवड़ यात्रा में दुकानों पर QR कोड अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
रिमांड अवधि के दौरान ईडी ने उनसे गहन पूछताछ की। आज रिमांड समाप्त होने के बाद चैतन्य बघेल को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। (CG Liquor Scam)



