Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 4 नक्सली गिरफ्तार, 2 ने डाले हथियार

CG Naxal Action: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में DRG और बस्तर फाइटर्स की टीम ने 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान हेमला हूंगा और हेमला लक्का के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को धर दबोचा। दरअसल, सूचना मिलने पर जवान नहाड़ी गांव की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान दो लोग सुरक्षाबलों को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। 

यह भी पढ़ें:- ब्रिटेन के PM सुनक की सास सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नॉमिनेट, PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

वहीं सुकमा जिले में भी सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जिला बल और DRG ने की संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोरनापाल थाना क्षेत्र से 2 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य और पर्चे बरामद हुए हैं। नक्सली कई वारदातों में शामिल रहे हैं। दोनों पोलपल्ली के अरलपमल्ली के रहने वाले हैं। वहीं सुकमा में दो नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं, जिनमें से एक नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। 

किस्टाराम थाना क्षेत्र में सक्रिय थे नक्सली

दोनों नक्सली किस्टाराम थाना क्षेत्र में सक्रिय थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस की पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह-नई शुरुआत) से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार उन्हें सहायता राशि और सुविधाएं देगी। बता दें कि नक्सली लगातार मुख्यधारा में लौट रहे हैं। 5 मार्च को सुकमा में एक लाख के इनामी समेत 2 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। जानकारी के मुताबिक सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक नक्सली किस्टाराम थाने और दूसरा नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र का निवासी है। (CG Naxal Action)

लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर कर रहे नक्सली

इधर, दंतेवाड़ा में भी एक नक्सली ने सरेंडर किया। दरअसल, दंतेवाड़ा में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान (घर वापस आईये) से प्रभावित होकर नक्सली ने हथियार डाले। मिलिशिया डिप्टी कमांडर मिटूराम भैरमगढ़ एरिया कमेटी के फुलगट्टा पंचायत में सक्रिय था, जो नक्सली बंद के दौरान रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटनाओं में शामिल था, जो कि बीजापुर के मिरतुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके साथ ही दंतेवाड़ा में ही एक महिला नक्सली ने भी सरेंडर किया, जो कटेकल्याण एरिया कमेटी के डब्बा पंचायत में सक्रिय थी। बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 173 इनामी समेत 678 नक्सली सरेंडर कर समाज के मुख्यधारा में लौट चुके हैं। (CG Naxal Action)

Back to top button
error: Content is protected !!