Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 6 लोकसभा सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, पूर्व CM भूपेश बघेल राजनांदगांव से लड़ेंगे चुनाव

Congress Announces Candidates: BJP के बाद कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ के 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पूर्व CM भूपेश बघेल को राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया गया है। लिस्ट में 2 पूर्व मंत्री, एक पूर्व विधायक और कोरबा सांसद का नाम शामिल है। रायपुर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया है। दुर्ग से राजेंद्र साहू को टिकट मिला है। महासमुंद से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू लोकसभा प्रत्याशी होंगे। जांजगीर-चांपा से पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 4 नक्सली गिरफ्तार, 2 ने डाले हथियार

बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 39 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसके मुताबिक राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की, जिसमें 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से है। 12 प्रत्याशियों की उम्र 50 साल से कम है। (Congress Announces Candidates)

8 उम्मीदवार 50-60 आयु वर्ग के हैं। 12 प्रत्याशी 61-70 आयु वर्ग के हैं। 7 उम्मीदवार 71-76 आयु वर्ग के हैं। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि हम हर जगह INDIA गठबंधन के साथ जाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी भी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों में कुछ समस्याएं हैं। फिर भी हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी बिल्कुल स्पष्ट है कि हम यहां भाजपा की सीटें कम करने के लिए हैं।  बता दें कि भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। भाजपा की सूची के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आई है। (Congress Announces Candidates)

पहले पूर्व CM ने चुनाव नहीं लड़ने की जताई थी इच्छा

दिल्ली से वापस लौटने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिस्ट जारी होने के संकेत दिए थे। साथ ही चुनाव लड़ने की भी बात कही थी। उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा था कि CEC की बैठक हो गई है। लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हाई कमान ने निर्देश दिया है तो लड़ना पड़ेगा। पार्टी ने लड़ने की जिम्मेदारी दी है। सभी पार्टी तय करती है। उन्होंने कहा कि सभी लोग चुनाव लड़ेंगे तो कोई लड़वाने वाला होना चाहिए। इसीलिए मैंने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन सब पार्टी तय करती है। हालाकमान का जो आदेश होता है मानना ही पड़ता है। (Congress Announces Candidates)

Back to top button
error: Content is protected !!