Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : न्यायालय में तैनात सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्‍महत्‍या

CG NEWS : छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव के कुटुंब न्यायालय में तैनात सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्‍थानीय थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Milk Revolution : जिस गांव में एक भी दुधारू पशु नहीं था, अब वह गांव मिल्क रूट से जुड़ रहा

दरअसल, घटना रविवार सुबह की है। एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार से मिली जानकारी अनुसार पुलिस आरक्षक जितेंद्र पटेल परिवार न्यायालय में गार्ड के रूप में पदस्थ था। सुबह ड्यूटी पर आने के बाद 9:30 से 10:00 के बीच में उसने स्वयं को अपने ही राइफल से गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। (CG NEWS)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : जन चौपाल में 461 आवेदन प्राप्त, 108 आवेदन निराकृत

मृतक सिपाही लंबे समय से परिवार न्यायालय में ड्यूटी कर रहा था। घटना के वक्‍त सिपाही के साथ दो अन्य सिपाही भी मौजूद थे। इसी दौरान जितेंद्र ने सुबह 9:30 से 10:00 के बीच परिवार न्यायालय परिसर में स्वयं के राइफल से खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एसडीओपी परिहार ने बताया कि घटना पश्चात तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। सिपाही के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। (CG NEWS)

यह भी पढ़े :- संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है: प्रधानमंत्री

Back to top button
error: Content is protected !!