Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : एनीकट में नहाते समय तेज बहाव में फंसे दो इंजीनियरिंग छात्र, डूबने से हुई मौत

CG NEWS : दुर्ग जिले के महमरा एनीकट में दोस्तों के साथ घूमने गए दो इंजीनियरिंग छात्रों की डूबने से मौत हो गई। एनीकट में नहाने के दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में आ गए और देखते ही देखते दोनों गायब हो गए। वहां मौजूद अन्य छात्रों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची।

करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला गया। घटना पुलगांव थाना के अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। CG NEWS

यह भी पढ़ें:- ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस को मिली सफलता, 559 गुमशुदा बच्चों को ढूंढा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को भिलाई के शांति नगर सुपेला निवासी हर्षित कुमार और महासमुंद निवासी सुनील साहू अपने बैच के अन्य दोस्तों के साथ महमरा एनीकट घूमने गए थे। नहाने के दौरान सुनील और हर्षित डूब गए।

यह भी पढ़े :- बद्रीनाथ के कपाट बंद करने के लिए आखिर क्यों पुजारी को धरना होता है स्त्री का रूप? जानें क्या है कारण

3 घंटे बाद दोनों की लाश मिली। मौके पर पहुंची अंजोरा पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हर्षित फर्स्ट ईयर और सुनील सेकंड ईयर का छात्र था। CG NEWS

परिजनों को सौंपा गया गया शव

मौके पर पहुंची अंजोरा पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करके जिला अस्पताल भेज दिया था। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हर्षित फर्स्ट ईयर और सुनील सेकंड ईयर का छात्र था। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। घटना के बाद से दोनों परिवार में मातम पसरा है

Back to top button
error: Content is protected !!