Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

CG Paddy Procurement 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नंबम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य में 14 नवंबर से अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 5 लाख 49 हजार किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 5994 करोड़ 82 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27 लाख 68 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है।

यह भी पढ़ें:- CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल मुक्त अभियान को लेकर दी जानकारी

पंजीयन कराने वालों में 1 लाख 45 हजार नए किसान शामिल है। इस साल 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 4 दिसंबर को 58 हजार 468 किसानों से 2 लाख 67 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 66 हजार 453 टोकन जारी किए गए थे। 5 दिसंबर के लिए 44 हजार 349 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य सरकार ने धान उपार्जन केंद्रों में शिकायत और निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसका नंबर 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते हैं। (CG Paddy Procurement 2024)

इधर, दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कोड़िया और बोरीगारका के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोड़िया में स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक और किसानों से चर्चा की। समिति प्रबंधक ने बताया कि 5 दिसंबर से धान उठाव का कार्य शुरू होना है। नियमित रूप से धान खरीदी जारी है। किसानों को समय सीमा के भीतर भुगतान किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में बारदाने भी उपलब्ध है। कलेक्टर चौधरी ने समिति प्रबंधक से कहा कि छोटे किसानों को धान बिक्री प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने समिति प्रबंधक और नोडल अधिकारी को प्रति सप्ताह स्टॉक सत्यापन कराए जाने के लिए निर्देशित किया। (CG Paddy Procurement 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!