Google Analytics —— Meta Pixel

CG Road Accident : स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी हुई अनियंत्रित, वाहन पलटने से एक बच्चे की मौत, 4 बच्चे घायल

CG Road Accident : नया साल शुरू होने के एक दिन पहले बालोद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी पलटने से 12 वर्षीय छात्र कुणाल साहू की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सचिव निलंबित, शिक्षिका पत्नी पर FIR दर्ज, पढ़े पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, ग्राम निपानी के आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले 12 बच्चे टाटा मैजिक वाहन में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। बालोद थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास चालक की लापरवाही के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट (CG Road Accident) गई। हादसे में मौके पर ही कुणाल की जान चली गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए।

यह भी पढ़े :- Cobra Snake in Helmet: स्कूटी चलाते हुए बेहोश हुआ शख्स, जब उतारा गया हेलमेट तो अंदर छिपा था खतरनाक कोबरा, पढ़े पूरी खबर

घायल बच्चों को उपचार के लिए गुरुर अस्पताल लाया गया। घायल बच्चों में से एक की हालत को नाजुक देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। घटना (CG Road Accident) की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!