चैत्र नवरात्रि पर इस बार 110 वर्षों बाद बन रहा है महासंयोग, पूरे 9 दिनों का होगा त्यौहार, जानें शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष में चार नवरात्रि मनाई जाती हैं। शक्ति की पूजा का महापर्व नवरात्रि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हो रहा है और इसी दिन से नव संवत्सर की भी शुरुआत हो जाती है। इस बार नवरात्र में चार योग का विशेष संयोग बन रहा है। पूरे 9 दिनों के नवरात्र के साथ माता का आगमन नौका और प्रस्थान डोली पर होगा जो बहुत शुभकारी बताया जा रहा है।

Chaitra Navratri 2023 का शुभ मुहूर्त

इस बार नवरात्रि पर बनने वाले विशेष महासंयोग के बारे में ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह बेहद खास है। चैत्र मास की नवरात्रि इस बार बुधवार, 22 मार्च को शुरू हो रही है जो 30 मार्च तक रहेगी। जो संपूर्ण 9 दिवसीय नवरात्र है। इसमें तिथियों की घटबढ़ नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतिपदा तिथि 21 मार्च रात में 11 बजकर 4 मिनट पर लग जाएगी। इसलिए 22 मार्च को सूर्योदय के साथ नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होगी।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy F14 : 24 मार्च को लॉन्च होगा सैमसंग का ये नया 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर

इस वर्ष मां का आगमन नौका पर

उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष मां का आगमन नौका पर है, जिसे सुख-समृद्धि कारक कहा जाता है। पूरे 9 दिनों के नवरात्र में मां के 9 स्वरूपों की पूजा होगी। उन्होंने नवरात्र के संयोग के बारे में बताया कि चार ग्रहों का परिवर्तन नवरात्र पर देखने को मिलेगा। यह संयोग 110 वर्षों के बाद मिल रहा है. इस बार नव संवत्सर लग रहा है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने पृथ्वी की रचना की थी. इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इस वर्ष के राजा बुद्ध और मंत्री शुक्र ग्रह होंगे। जिसके चलते शिक्षा क्षेत्र में बहुत क्रांति के अवसर मिलेंगे और महिलाओं का भी विशेष उत्थान इस वर्ष दिखाई पड़ेगा।

Chaitra Navratri 2023 की पूजन विधि

कलश स्थापना की विधि शुरू करने से पहले सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करके साफ कपड़े पहनें। उसके बाद एक साफ स्थान पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर माता रानी की प्रतिमा स्थापित करें। इस कपड़े पर थोड़े चावल रखें। एक मिट्टी के पात्र में जौ बो दें। इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें। कलश पर स्वास्तिक बनाकर इसपर कलावा बांधें।

कलश में साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालकर अशोक के पत्ते रखें। एक नारियल लें और उस पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें। इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए देवी दुर्गा का आवाहन करें। इसके बाद दीप आदि जलाकर कलश की पूजा करें। नवरात्रि में देवी की पूजा के लिए सोना, चांदी, तांबा, पीतल या मिट्टी का कलश स्थापित किया जाता है।

यह भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक 24 मार्च से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना बंद हो सकता है बैंक अकाउंट

मां दुर्गा के किस स्वरूप की किस दिन होगी पूजा

  • पहला दिन 22 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा (घटस्थापना)
  • दूसरा दिन 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • तीसरा दिन 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा
  • चौथा दिन 25 मार्च 2023 दिन शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा
  • पांचवां दिन 26 मार्च 2023 दिन रविवार: मां स्कंदमाता पूजा
  • छठवां दिन 27 मार्च 2023 दिन सोमवार: मां कात्यायनी पूजा
  • सातवं दिन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा
  • आठवां दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां महागौरी
  • 9वां दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां सिद्धिदात्री।

Related Articles

Back to top button