Google Analytics —— Meta Pixel

Chamoli Tunnel Accident : चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा मलबा, 7 मजदूरों की मौत; 20 का रेस्क्यू

Chamoli Tunnel Accident : उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर-पीपलकोटी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। टीएचडीसी (THDC) की निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की टनल में अचानक पानी और मलबा भरने से 22 मजदूर अंदर फंस गए। राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए देर रात तक 20 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल 7 मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

शाम पौने सात बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अलकनंदा नदी पर बन रही 444 मेगावाट की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार शाम करीब 6:45 से 7:05 बजे के बीच टनल के ऊपरी हिस्से से अचानक भूस्खलन (Chamoli Tunnel Accident)हुआ, जिससे भारी मात्रा में पानी और मलबा अंदर भर गया। मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वहां अफरा-तफरी मच गई।

राहत-बचाव कार्य में जुटीं केंद्रीय एजेंसियां

हादसे (Chamoli Tunnel Accident) की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), आईटीबीपी (ITBP) और सीआईएसएफ (CISF) की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाला। मलबे के बीच से सुरक्षित निकाले गए मजदूरों को तुरंत जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया गया है।

“स्थिति पर नजर, घायलों का इलाज प्राथमिकता”

“पीपलकोटी के पास सुरंग में भूस्खलन के बाद मलबा आने से मजदूर फंस गए थे। प्राथमिकता सभी को सुरक्षित बाहर निकालने और बेहतर इलाज देने की है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मुस्तैद हैं। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।”
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

यह भी पढ़े :- Rashifal 14 August 2026: आज शुक्रवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!