देश में 1 अप्रैल 2025 से हुए ये 10 बड़े बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा इसका असर
Change From 1st April: महीने का पहला दिन यानी 1 अप्रैल अपने साथ 10 बड़े बदलाव लेकर आई है, जिसका असर सीधा आप पर पड़ेगा। केंद्रीय बजट के मुताबिक अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, KIY इंडिया, हुंडई इंडिया और होंडा ने अपने गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 44.50 कम कर दिए हैं। ऐसे में दिल्ली में अब दाम 41 घटकर 1762 हो गई है। पहले यह 1803 रुपए में मिल रहा था। कोलकाता में यह 44.50 घटकर 1868.50 में मिल रहा है, जो पहले 1913 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1755.50 से 42 घटकर 1713.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1921.50 का मिल रहा है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में पेट्रोल अब 100 रुपये से कम, जानें पूरा विवरण
दिल्ली में यह 803 और मुंबई में 802.50 का मिल रहा है। जबकि रायपुर में 874 रुपए का मिल रहा है। वहीं न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह छूट 12.75 लाख रुपए हो जाएगी। केंद्र सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम के स्लैब में भी बदलाव किया गया है। पुरानी टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही खास इन्वेस्टमेंट स्कीम ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ यानी MSSC बंद हो गई। इस स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च 2025 थी। (Change From 1st April)
कारों की कीमतों में बढ़ोतरी
इस योजना में 7.5% सालाना ब्याज दिया जाता था। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश 2 साल के लिए निवेश करने होते थे। इधर, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई इंडिया और होंडा कार्स ने 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी है। मारुति सुजुकी की गाड़ियां 4% तक महंगी हो गई हैं। हालांकि यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। आज से इनएक्टिव मोबाइल नंबरों पर UPI काम नहीं करेगा। अगर आप UPI से ट्रांजैक्शन करते हैं और बैंक से लिंक्ड आपका मोबाइल नंबर लंबे समय से इनएक्टिव है तो इस नंबर पर आप UPI का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। ऐसे नंबरों को UPI सिस्टम से हटा दिया जाएगा। ऐसे में आपको पेमेंट करने में परेशानी हो सकती है। (Change From 1st April)
नेशनल पेंशन स्कीम
नेशनल पेंशन स्कीम यानी NPS के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारी अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का फायदा ले सकते हैं। इस योजना में कम से कम 25 साल की सर्विस वाले कर्मचारी अपने अंतिम 12 महीनों के औसत मूल वेतन के 50% के बराबर पेंशन के लिए पात्र होंगे। इसमें न्यूनतम पेंशन 10 हजार रुपए महीने की गारंटी भी है। यह योजना पुरानी पेंशन स्कीम यानी OPS, नई पेंशन स्कीम यानी NPS और कर्मचारियों की अलग-अलग मांगों के बीच एक संतुलन बनाने के लिए लाई गई है। UPS के तहत कर्मचारी अपनी सैलरी का 10% योगदान देंगे। जबकि सरकार 18.5% का योगदान करेगी। NPS में सरकार 14% देती थी। मौजूदा NPS के तहत आने वाले कर्मचारी UPS चुन सकते हैं या NPS में ही रह सकते हैं। (Change From 1st April)
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान
अगर यूलिप यानी यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान का प्रीमियम हर साल 2.5 लाख रुपए से ज्यादा है तो इसे कैपिटल एसेट माना जाएगा। ऐसे यूलिप को भुनाने से होने वाले किसी भी फायदे पर कैपिटल गेन टैक्स लगेगा। यूलिप एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसमें प्रीमियम का एक हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया जाता है। अगर इसे 12 महीने से ज्यादा समय तक रखा जाता है तो इस पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन यानी LTCG के रूप में 12.5% टैक्स लगेगा। अगर इसे 12 महीने से कम समय तक रखा जाता है तो इस पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन यानी STCG के रूप में 20% टैक्स लगेगा। वहीं बैंक में मिनिमम बैलेंस से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। (Change From 1st April)
मिनिमम बैलेंस से जुड़े कई नियमों में बदलाव
भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और कुछ अन्य बैंकों ने मिनिमम बैलेंस से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया है। अब यह बैलेंस इस बात पर निर्भर करता है कि आपका खाता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण इलाके में है। आपको तय राशि से कम बैलेंस पर जुर्माना भी देना पड़ सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों में ATF यानी एयर ट्रैफिक फ्यूल की कीमतों को घटा दिया है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में ATF 5 हजार 870.54 रुपए सस्ता होकर 89 हजार 441.18 रुपए प्रति किलोलीटर यानी 1000 लीटर हो गया है। वहीं कोलकाता में ATF 5 हजार 667.66 रुपए सस्ता होकर 91 हजार 921 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। (Change From 1st April)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
मुंबई में ATF 89 हजार 070.03 रुपए प्रति किलोलीटर मिल रहा था, जो अब 83 हजार 575.42 में मिलेगा। चेन्नई में ATF के दाम 6 हजार 064.01 रुपए घटे हैं, जिसकी वजह से अब ये 92 हजार 503.80 रुपए प्रति किलोलीटर में मिल रहा है। इधर, 1 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बता दें कि हर महीने के पहले दिन कोई न कोई बदलाव होता ही है, जो जनता पर सीधे असर डालता है। अप्रैल 2025 में शेयर बाजार में 11 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर भी बंद रहेगा। (Change From 1st April)



