Google Analytics —— Meta Pixel

1 मई से देश में हुए ये बड़े बदलाव, गैस सिलेंडर हुआ महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर बढ़ी सख्ती

Changes From May 1st: मई का महीना अपने साथ कई अहम बदलाव लेकर आया है, जिनका सीधा असर आम लोगों, कारोबारियों और वैश्विक बाजार पर पड़ेगा। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है, वहीं ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियम लागू हो गए हैं। इसके अलावा ईंधन निर्यात नीति में राहत दी गई है और UAE ने OPEC+ से अलग होने का बड़ा कदम उठाया है। तेल कंपनियों ने 1 मई से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में करीब 993 तक की बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में अब इसकी कीमत 3071.50 हो गई है, जो पहले 2078.50 थी।

मुख्य शहरों में नई कीमतें

शहर नई कीमत  पुरानी कीमत  बढ़ोतरी  
दिल्ली 3071.50 2078.50 +993
कोलकाता 3202.00 2208.00 +994
मुंबई 3024.00 2031.00 +993
चेन्नई 3237.00 2246.50 +990.50

कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग सेवाओं की लागत बढ़ेगी। इसका असर सीधे तौर पर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ सकता है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं आज से ‘ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ लागू हो गए हैं। इसके तहत एक नई संस्था ‘ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI)’ बनाई जाएगी, जो देश में गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को रेगुलेट करेगी। गेम्स को तीन कैटेगरी में बांटा गया, जैसे मनी गेम्स (बैन), सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स। सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। विदेशी कंपनियों को भी भारतीय नियम मानने होंगे। उम्र सीमा, पेरेंटल कंट्रोल और टाइम लिमिट अनिवार्य किए गए हैं। फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की निगरानी होगी। (Changes From May 1st)

यह भी पढ़ें:- कवर्धा में रोटी के विवाद ने छीनी जिंदगी, पोते ने कुल्हाड़ी से वार कर दादी को उतारा मौत के घाट

इन नियमों से गेमिंग की लत, फ्रॉड और सट्टेबाजी पर लगाम लगने की उम्मीद है। साथ ही ई-स्पोर्ट्स को एक वैध और सुरक्षित क्षेत्र के रूप में पहचान मिलेगी। केंद्र सरकार ने डीजल और ATF (एविएशन टरबाइन फ्यूल) पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है।  स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाकर 23 रुपए प्रति लीटर कर दी है, जो अप्रैल में 55.5 रुपए थी। वहीं हवाई ईंधन पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाकर 33 प्रति लीटर कर दी है। अप्रैल में ये 42 रुपए थी। साथ ही ATF में सिंथेटिक फ्यूल मिलाने की अनुमति भी दे दी गई है। इससे भारतीय रिफाइनरी कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी और उनका मुनाफा बढ़ सकता है। आम लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा।

UAE का OPEC+ से अलग 

 
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 1 मई से OPEC और OPEC+ से अलग होने का फैसला लिया है। UAE अब तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए स्वतंत्र होगा। वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ सकती है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना है। भारत जैसे देशों को तेल आयात के नए विकल्प मिल सकते हैं। 1 मई 2026 से लागू ये बदलाव आम जनता से लेकर बड़े उद्योगों तक कई स्तरों पर असर डालेंगे, जहां एक ओर महंगाई का दबाव बढ़ सकता है, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में राहत और सुधार की उम्मीद भी है। आने वाले दिनों में इन फैसलों का व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। (Changes From May 1st)

Back to top button
error: Content is protected !!