Google Analytics —— Meta Pixel

कवर्धा में रोटी के विवाद ने छीनी जिंदगी, पोते ने कुल्हाड़ी से वार कर दादी को उतारा मौत के घाट

Murder in Kawardha: कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोको गांव में रोटी जैसे मामूली विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। एक पोते ने अपनी ही 80 साल की दादी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान बुधन बाई पात्रे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे घर में सिर्फ बुजुर्ग महिला और उसका 30 साल का पोता जितेंद्र पात्रे मौजूद था। इसी दौरान जितेंद्र ने दादी से रोटी मांगी। इस बीच मामूली सी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई।

यह भी पढ़ें:- डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी रिटायर्ड महिला प्रोफेसर, न्यायधानी में 1.04 करोड़ की साइबर ठगी

गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से दादी पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। घर में कोई बचाव करने वाला मौजूद नहीं था। वारदात के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी जितेंद्र पात्रे को भी गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। (Murder in Kawardha)

सामाजिक सवाल भी खड़े

डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विवाद के पीछे कोई और कारण तो नहीं था। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन सदमे में हैं और लगातार रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक छोटा सा विवाद इतना भयानक रूप ले लेगा। यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि समाज के सामने कई गंभीर सवाल भी छोड़ गई है। क्या पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती हिंसा चिंता का विषय नहीं ? क्या गुस्से पर नियंत्रण की कमी ऐसे हादसों को जन्म दे रही है ? कवर्धा की यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि मामूली विवाद भी अगर समय रहते न सुलझे तो वह जानलेवा रूप ले सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!