Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : चूल्हे पर खाना बनाते वक्त हुआ हादसा, रायपुर के टिकरापारा इलाके में जिंदा जल गया युवक

रायपुर : गुरुवार की देर रात एक हादसे में रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक युवक की जान चली गई। घर में आग लगने से युवक वहीं जिंदा जल गया। जब तक रेस्क्यू टीम पहुंचती उसकी मौत हो चुकी थी। ये घटना संजय नगर के मदीना चौक की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े:Aamir Khan ने की दंगल स्टार फातिम सना शेख से शादी? जानें वायरल तस्वीर का सच

टीकरापारा थाने के पुलिस की जांच में हादसे और खुदकुशी दोनों तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि अब तक किसी नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंची है। जिस युवक की मौत हुई उसका नाम विरेंद्र पटेरिया है (45) है। बताया गया है कि विरेंद्र अकेले ही मदीना चौक के पास एक छोटे से मकान में रहता था। घर में और कोई सदस्य नहीं रहता था। जांच टीम ने मौके का मुआयना किया तो पाया कि खाना पकाते वक्त युवक झुलस गया होगा।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़: व्याख्याता, शिक्षक सहित इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

पुलिस को पता चला है कि रायपुर में ही युवक का पिता राजकुमार अलग रहता है। उसे थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पता चला है कि युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वो बीमार रहता था। ऐसे में शक जाहिर किया जा रहा है कि खुद ही उसने आग लगाई होगी। घर में पूरा सामान जल चुका था, लपटें रात के वक्त मकान के बाहर दिखने लगीं तो स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। रात के करीब 12 बजे आग बुझाने का काम किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!