Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: एलुमिना प्लांट में हादसा, कोयले का बंकर गिरने से 3 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी…

Chhattisgarh के सरगुजा में मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में कोयले से लोड हॉपर और करीब 150 फीट बेल्ट गिर जाने से 7-8 मजदूर दब गए. इनमें से 3 की मौत हो गई. 2-3 मजदूर के और दबे होने की आशंका है. बताया जा रहा है भूसा लोड करने वाले हॉपर में कोयला लोड किया जा रहा था.

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : भगवान बलराम जयंती पर 9 सितंबर को, प्रदेश में मनाया जाएगा किसान दिवस

सिलसिला में संचालित मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में सुबह करीब 11 बजे काम चल रहा था. इसी दौरान कोयला लोड हॉपर नीचे गिर पड़ा. उसके साथ ही हॉपर से बॉयलर तक कोयला ले जाने वाली बेल्ट भी फ्रेम सहित गिर पड़ी. हादसे के दौरान वहां काम कर रहे मजदूर दब गए.

राहत-बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने हाइड्रा और जेसीबी सहित मशीनों की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. एंबुलेंस से कुछ मजदूर को सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. उनके नाम मनोज और प्रिंस राज बताए जा रहे हैं. वहीं इलाज के दौरान एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं.

कंपनी के प्लांट में हाइड्रा और जेसीबी मंगाई गई है. साथ ही गैस कटर से लोहे को काटकर मलबा हटाया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे में तीन से चार मजदूर दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है. प्लांट में मैनपाट से लाए गए बाक्साइट का परिशोधन कर एलुमिना बनाया जाता है.

बताया गया है कि कोयला लोड जो हॉपर गिरा है, उसमें पहले भूसा भरा जाता था और भूसे से प्लांट का बॉयलर चलता था. 1 सितंबर से इस हॉपर में कोयला डाला जाने लगा और कोयले से बॉयलर चलाया जा रहा था. हॉपर भूसा भरने की क्षमता के हिसाब से बनाया गया था. जबकि कोयला भरे जाने से हॉपर ओवरलोड हो गया और वजन नहीं संभाल पाने के कारण गिर गया. (Chhattisgarh )

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में हो रहा है इलाज
हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। तीन मजदूरों को बडी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्लांट में एक मजदूर के मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मेडिकल अस्पताल में जिन दो मजदूरों की मौत हुई है वह मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मध्य प्रदेश के मंडला जिले के प्रिंस राज और मनोज के रूप में हुई है। घायलों का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!