Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार ग्रहण के साथ ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के बदले गए प्रभार

Chhattisgarh Administrative Reshuffle: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले को व्यापमं और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:- CG Cabinet Meeting: 100 स्पेशल एजुकेटर भर्ती, दिव्यांगजन और कर्मचारियों को बड़ी राहत

वहीं अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। आदिमजाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ऊर्जा विभाग के सचिव रोहित यादव को CSPDCL (छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें जनसंपर्क विभाग का सचिव भी नियुक्त किया गया है IAS अविनाश चंपावत को धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखें पूरी लिस्ट 

राज्य सरकार के इस फैसले को आगामी योजनाओं और प्रशासनिक दक्षता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों से शासन व्यवस्था में गति लाने और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है। (Chhattisgarh Administrative Reshuffle)

Back to top button
error: Content is protected !!