Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : कलेक्टर को घूस देने के आरोप में अंबुजा सीमेंट के अधिकारी गिरफ्तार, मिठाई के डब्बे में ले गये थे नोटों के बंडल, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh के अंबुजा सीमेंट के मुख्य विनिर्माण अधिकारी (पूर्व) रामभव गट्टू को कलेक्टर को घूस देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आज सतर्कता अधिकारियों ने बरगढ़ कलेक्टर आदित्य गोयल को रिश्वत देने के आरोप में अफसरो को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :- छत्‍तीसगढ़ के डॉक्‍टरों की बल्‍ले-बल्‍ले, साय सरकार ने डाॅक्टरों काे दी बड़ी साैगात, वेतन में की 46 फीसदी तक बढ़ोतरी

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) के अंबुजा सीमेंट के मुख्य विनिर्माण अधिकारी रामभव गट्टू बरगढ़ कलेक्टर आदित्य गोयल से मिलने उनके कार्यालय गए हुए थे, मुलाकात के दौरान अधिकारी गट्टू ने कलेक्टर को फूलों का गुलदस्ता और मिठाई का पैकेट दिया, पैकेट पर संदेह होने पर कलेक्टर आदित्य गोयल ने अपने चपरासी को पैकेट खोलने को कहा, जिसमें 500 रुपये के जी.सी. नोटों के चार बंडल मिले।

यह भी पढ़े :- Collector Conference : कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री साय के कड़े तेवर! – बोले अधिकारियों से भाषा का संयम चूका तो कार्रवाई करें, नहीं तो मैं लूंगा कड़ा एक्शन

जिसके बाद सतर्कता अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, सूचना मिलने पर सतर्कता दल वहां पहुंचा और 2 लाख रुपये की नकदी से भरा पैकेट जब्त कर लिया।

वहीं इस मामले में संबलपुर सतर्कता पीएस केस संख्या 23 दिनांक 11.09.24 यू/एस 8/9/10 पीसी अधिनियम, 1988 जैसा कि पीसी संशोधन अधिनियम, 2018 द्वारा संशोधित किया गया है, एक लोक सेवक को प्रेरित करने का प्रयास करने के लिए पंजीकृत किया गया है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!