Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, 20 मार्च तक चलेंगी 15 बैठकें

Chhattisgarh Legislative Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़े :- Balodabazar News : विहिप के द्वारा विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा का कोलिहा में भव्य स्वागत

सत्र की शुरुआत राज्यपाल Ramen Deka के अभिभाषण से होगी। इसके बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री OP Choudhary वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे।

राज्यपाल के अभिभाषण पर 25 फरवरी को चर्चा होगी। सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक Deendayal Porte को श्रद्धांजलि दी जाएगी। (Chhattisgarh Legislative Assembly)

प्रश्नों और प्रस्तावों की भरमार

बजट सत्र के लिए विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1378 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।

  • 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं
  • नियम 139 के तहत 1 अविलंबनीय चर्चा सूचना
  • 13 अशासकीय संकल्प
  • 9 शून्यकाल सूचनाएं
  • 112 याचिकाएं

कब पेश होगा बजट?

  • वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सदन में पेश किया जाएगा।
  • 26 और 27 फरवरी: बजट पर सामान्य चर्चा
  • 9 से 17 मार्च: विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा
  • 17 मार्च: विनियोग विधेयक पर चर्चा
  • 18 मार्च: विनियोग विधेयक पारित

बजट सत्र के दौरान सरकार की नीतियों और योजनाओं पर विस्तृत बहस होने की संभावना है। (Chhattisgarh Legislative Assembly)

Back to top button
error: Content is protected !!