Chhattisgarh : गरियाबंद में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का 12 दिसम्बर को होगा भूमिपूजन

108 Kundiya Gayatri Mahayagya : गरियाबंद में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में “राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ” (108 Kundiya Gayatri Mahayagya) का आयोजन 3 जनवरी 2025 से 6 जनवरी 2025 तक भव्य रूप से किया जाएगा। इस महायज्ञ के लिए भूमिपूजन समारोह गुरुवार, 12 दिसम्बर 2024 को दोपहर 12 से 3 बजे तक गांधी मैदान, गरियाबंद में आयोजित किया गया है।

भूमिपूजन में विशेष उपस्थिति

यह भूमिपूजन कार्यक्रम 108 देवदंपत्तियों द्वारा संपन्न होगा। आयोजन समिति ने सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं को सपत्निक इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़े :- Parliament Winter Session: उपराष्ट्रपति ने शिवराज को अब बताया ‘लाडला’, पहले लगाई थी फटकार, पढ़े पूरी खबर

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथिगण

इस गरिमामयी आयोजन में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से सुखदेव निर्मलकर वरिष्ठ ऋषिपुत्र शांतिकुंज हरिद्वार, श्रीमती आदर्श वर्मा जोन समन्वयक छत्तीसगढ़, चंदूलाल साहू पूर्व सांसद महासमुंद लोकसभा, रोहित साहू विधायक राजिम विधानसभा, संत गोवर्धन शरण व्यास चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम, अमितेश शुक्ला प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक राजिम विधानसभा, सी पी साहू उप जोन समन्वयक रायपुर-उप जोन, मनहरण लाल साहू उप जोन समन्वयक संगठन रायपुर, गफ्फु मेमन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गरियाबंद, विक्रम मेघवानी संरक्षक गायत्री शक्तिपीठ राजिम, श्रीमती सरला कोसरिया वरिष्ठ कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ सहित अन्य स्थानीय और क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

सभी श्रद्धालुओं से निवेदन

अखिल विश्व गायत्री परिवार व समस्त नगरवासी सहित आयोजन समिति ने सभी से आग्रह किया है कि वे इस शुभ अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक जागृति के लिए भी एक प्रेरणादायक कदम होगा।

AVGP

Back to top button
error: Content is protected !!