Chhattisgarh : कर्ज में डूबा युवक, हमला कर पत्नी को जान से मारा, फिर खाया जहर, शेयर-मार्केट में लाखों रुपए गंवा चुका
Chhattisgarh के कोरबा में पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर सोते समय ब्लेड-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर उसने खुद पर भी ब्लेड से वार कर जहर खा लिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्चों और पति की हालत गंभीर है। घटना दर्री थाना क्षेत्र के मोहन टॉकीज के पास की है।
यह भी पढ़े :- मानवीय संवेदनाओं को साथ लेकर चलें डॉक्टर्स: राज्यपाल रमेन डेका
बताया जा रहा है कि मनोज साहू ने कर्ज ले रखा है। शेयर मार्केट में भी लाखों रुपए गवा चुका है। जिसके चलते वो परेशान रहता था। इसी के चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होते रहता था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। (Chhattisgarh )
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात मनोज साहू (42), पत्नी सतरूपा (40), परिधि (07) और काव्या साहू (12) एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह करीब 4 बजे मनोज साहू उठा। बेड पर सो रही अपनी पत्नी पर ब्लेड और पत्थर से हमला करने लगा।
यह भी पढ़े :- BJP और RSS इस देश के सबसे बड़े टुकड़े-टुकड़े गैंग है: कांग्रेस
मां की चीख-पुकार की आवाज सुनकर बच्चियां उठ गई, तो उन पर भी हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। जब मौत नहीं हुई तो जहर खा लिया। घटना की जानकारी लगने से परिजन तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज चल रहा है। (Chhattisgarh )



