Chhattisgarh : सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, कारोबारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर दो सुप्रिटेंडेंट सस्पेंड

Chhattisgarh : प्रदेश में कारोबारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर सेंट्रल जीएसटी (GST) ने दो सुप्रिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के बाद अब सेंट्रल जीएसटी ने छत्तीसगढ़ में पदस्थ अफसरों पर निगरानी बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े :- Israel-Hezbollah War : इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह, IDF ने की पुष्टि
बताया जा रहा कि प्रदेश में सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी कारोबारियों से जबरिया वसूली कर रहे हैं, उन्हें डरा धमकाकर मोटा पैसा मांग रहे हैं. ऐसी शिकायत वित्त मंत्री ओपी चौधरी को मिली. इसके बाद चौधरी ने इसकी शिकायत दिल्ली में की. मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई.
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : गंगरेल में होगा 5-6 अक्टूबर को होगा जल-जगार महोत्सव
इस मामले में सेंट्रल जीएसटी (GST) के छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पदस्थ सुप्रिटेंडेंट पल्लव पारगनिहा और आशीष पाठक को लिप्त पाया गया. दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया. बता दें कि दोनों अफसर लंबे समय से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कार्यरत हैं।



