Google Analytics —— Meta Pixel

नितिन नबीन की ताजपोशी पर छत्तीसगढ़ भाजपा उत्साहित, एकात्म परिसर में जश्न

नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हम सबका सम्मान बढ़ा है - देव

Nitin Nabin BJP Working President : भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष (Nitin Nabin BJP Working President) बनने पर छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़े :- ऑपरेशन साइबर शील्ड का बड़ा वार: करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय ठग धराए

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नितिन नबीन एक कर्मठ, परिश्रमी और जमीनी नेता हैं, जिन्होंने संगठन में एक सशक्त कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावी रहा है और उन्होंने जनआकांक्षाओं की पूर्ति के लिए समर्पण भाव से कार्य किया है। उनका विनम्र स्वभाव और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

किरण देव ने कहा कि नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव का प्रत्यक्ष लाभ छत्तीसगढ़ को मिला है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 54 सीटों पर विजय प्राप्त की और एक मजबूत सरकार का गठन हुआ। इसके बाद लोकसभा चुनाव में 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की गई।

उन्होंने कहा कि यह विजय यात्रा यहीं नहीं रुकी। नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। आज पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा का परचम लहरा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नितिन नबीन के कठोर परिश्रम, कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और संगठनात्मक अनुभव का लाभ अब पूरे देश को मिलेगा। उनके कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से छत्तीसगढ़ का प्रत्येक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गौरवान्वित और उत्साहित है। उन्होंने इस उपलब्धि पर नितिन नबीन को पुनः बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, लौह शिल्प बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, अकबर अली, तुषार चोपड़ा, तौकीर रजा, उमेश घोरमोड़े, पन्ना दुबे, अनूप केलकर, शिवजलम दुबे, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, अनिता देवांगन, रोहित द्विवेदी, रंभा चौधरी, गोविंदा गुप्ता, प्रणय साहू, अर्पित सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (Nitin Nabin BJP Working President)

Back to top button
error: Content is protected !!