Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक टॉपर

CGBSE Result 2026 : छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिजल्ट जारी किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर का उपयोग करना होगा। (CGBSE Result 2026)

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर “Chhattisgarh Board 10th Result 2026” या “Chhattisgarh Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें

5 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। 12वीं कक्षा में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 10वीं परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।

इस साल 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया, जबकि 10वीं में संध्या नायक ने पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। (CGBSE Result 2026)

देखिए टॉपर्स की लिस्ट

देखिए टॉपर्स की लिस्ट
देखिए टॉपर्स की लिस्ट

Back to top button
error: Content is protected !!