Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : व्यापारी ने तहसीलदार को पीटा, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक व्यवसायी ने तहसीलदार पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जमकर अपशब्द कहाने लगा। बताया जा रहा है कि, मनेन्द्रगढ़ तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक सप्ताह से शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने राजस्व, नगरपालिका और पुलिस अमले के साथ कार्रवाई कर रहा है।

यह भी पढ़े :- सुप्रीम कोर्ट ने UP के ट्रायल कोर्ट को दिया आदेश, कहा- संभल केस में 8 जनवरी तक न लें कोई एक्शन 

दरअसल, शुक्रवार को तहसीलदार शहर के मौहारपारा इलाके के गोपाल शीत गृह के पास पहुंचे, वहां अतिक्रमण हटाने के दौरान युवा सीमेंट व्यवसायी और सीए नितिन अग्रवाल के साथ तहसीलदार की बहस हो गई। इस बीच नितिन अग्रवाल ने तहसीलदार को एक थप्पड़ जड़ दिया और अपशब्द कहाने लगा। इसके बाद पुलिस बल नितिन अग्रवाल को थाने लेकर आई और तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त के साथ राजस्व अमला भी थाने पहुंचा। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नितिन अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। (Chhattisgarh )

ये है पूरा मामला

दरअसल शुक्रवार को जब वह मौहारपारा इलाके में पहुंचे, तो वहां स्थित नितिन अग्रवाल की दुकान के बाहर रखे सीमेंट शीट को हटाने का निर्देश दिया। पटवारी दीपेंद्र सिंह ने शीट हटाने को कहा, और नितिन शीट हटा भी रहा था। लेकिन, तहसीलदार द्वारा सख्त लहजे में शीघ्रता करने की बात पर नितिन अग्रवाल नाराज हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नितिन ने तहसीलदार को थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौच शुरू कर दी। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!